
सदर विधायक का घेराव कर किसानों की मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
एटा केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान कोरोना महामारी की आड़ में लोकसभा में बिना बहस कराए ।लाए गए एवं उन्हें कहां है लागू करने के प्रयासों के विरोध में पारित तीनों किसान विरोधी एवं अहित कर काले कानून जो पूंजीपतियों के हक में हैं जिसके विरुद्ध देश भर के किसान सड़कों पर आकर इस कड़कड़ाती ठंड में अपने परिवारों के साथ दिल्ली के बॉर्डर पर आसपास बैठक कर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन कर रहे हैं कांग्रेश पार्टी भी उन तीनों किसान विरोधी काले कानून का विरोध करती है और कांग्रेस की मांग है कि एमएसपी की व्यवस्था केंद्र सरकार निर्धारित करें तथा किसानों को उनकी फल सब्जी अनाज बेचने के लिए सरकारी क्रय केंद्र जगह-जगह खोले जाएं तथा कोई भी खरीदार बिचौलिया आढ़ती किसान की फसल उपज की खरीदी जाने वाली वस्तुओं को उस निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर न खरीदें लेकिन केंद्र सरकार के कृषि मंत्री अपनी जिद पर अड़े हुए हैं बहुत बोलने वाले हमारे प्रधानमंत्री कॅरोना मास्क लगाकर चुप्पी साधे हुए हैं पता नहीं उनकी चुप्पी कब टूटेगी दर्जनों की तादाद में किसान घटनास्थल पर मृत्यु हो चुकी है जिला कांग्रेस कमेटी एटा मांग करती है कि इस आंदोलन के दौरान मृत्यु प्राप्त करने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके परिजनों को 50 50 लाख धनराशि केंद्र सरकार दे बिना विलंब किए हुए तीनों काले किसान कानून केंद्र सरकार वापस लेकर किसान संगठनों से वार्ता कर उनके हित को दृष्टिगत रखते हुए यदि आवश्यक हो तो संगठनों से वार्ता कर उनके हित को दृष्टिगत रखते हुए कानून बनाएं जिस पर खुले मंच से लोकसभा राज्यसभा में बहस भी हो जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विपिन वर्मा डेबिट सदर विधायक को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी विनीत परासर बाल्मीकि शहर अध्यक्ष, ठाकुर अनिल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष ,मोहम्मद इरफान एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष ,नैना शर्मा एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष ,भगवान स्वरूप प्रजापति जिला महासचिव, विकास गौतम जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति ,प्रवेश राजपूत जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ ,नीरज मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष ,डॉ सुरेंद्र सविता स्वेरी,ब्लॉक अध्यक्ष सकीट, अजीत सिंह ,श्रीमती सरिता देवी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, नीरज यादव ,जय कुमार विकास राठौर ,अनंत प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार, सरिता देवी आदि।