तेजतर्रार कार्यप्रणाली के माहिर एसएसआई राकेश शर्मा ने चलाया जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान
कल भी शहर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को बेनकाब कर आमजन को पहुंचाई थी राहत

मुजफ्फरनगर। अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहने वाले एसएसआई राकेश शर्मा कुछ ना कुछ बेहतर काम करके पुलिस का नाम रोशन करते नजर आते है
कल भी शहर कोतवाल अनिल कप्परवान के नेत्रत्वो में एस आई राकेश शर्मा व उनकी टीम ने एक बेहतरीन गुड वर्क को अंजाम देकर
ऐसे लोगो को बेनकाब किया जिसके बारे में कभी सोचा भी नही जा सकता था
लेकिन शहर कोतवाली पुलिस टीम ने ऐसे गिरोह को जो चोरी के वाहन काटकर उनके पुर्जे पुर्जे कर बेच देते थे उनको उनके अंजाम तक पहुंचाया
यक़ीनन इस गिरोह के पकड़े जाने से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी
तथा वही अवैध काम करने वाले लोगो मे पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से दहशत होगी
आज भी एसएसआई राकेश शर्मा के द्वारा शामली स्टैंड चौकी पर पहुंचकर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया तथा वही इस वाहन चैकिंग अभियान से असामाजिक तत्व में खलबली भी मची रही
तथा वही कुछ नवयुवकों को अपनी गाड़ियां लेकर साइड की गलियों से निकल कर भागते हुए भी देखा गया है
एसएसआई राकेश शर्मा एक तेजतर्रार दरोगाओं में पहचाने जाते हैं तथा अपराधियों के लिए एक काल बने रहते हैं।