पहेलियां चौराहे से चोरी हुई अपाची को विशुनपुरा पुलिस ने किया बरामद
कुशीनगर जनपद के थाना विशुनपुरा आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निकट प्रवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में दिनांक 01/05/ 2020 दिन शुक्रवार को स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह अपने हमराही कर्मचारी गण के साथ गस्त के दौरान विगत दिनों पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटेरिया से गायब हुए सरकारी अपाची मोटरसाइकिल जो पटहेरवा थाने से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 42/ 2020 धारा 379 भा0द0वी0 में अपाची मोटरसाइकिल को अभियुक्त गोविंद चौहान पुत्र तुलसी चौहान साकिन बांसगांव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किए हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 88/ 2020 धारा 41/ 411 भा0द0वी0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विशुनपुरा अनिल कुमार, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विश्वनाथ ठकुराई, कांस्टेबल रविश यादव, कांस्टेबल श्याम सिंह यादव मौजूद रहे।