युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी रचाने में फरार महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

जलेसर ( एटा ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर के प्रभारी निरीक्षक के पी सिंह द्वारा थाने पर पंजीकृत मुअसं- 513/20 धारा 366 भादंवि व 3, 5(3) उ.प्र.विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि.2020 में फरार चल रहे एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
प्राप्त विवरण के अनुसार 17 दिसम्बर को वादी प्रवीण कुमार निवासी कस्बा जलेसर द्वारा थाना पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक वादी की 21 वर्षीय पुत्री एटा बाजार से सामान लेने गई थी फिर वापस घर नहीं आई। इस संबंध में वादी ने दिनांक 25.11.2020 को थाना कोतवाली नगर पर पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वादी को ज्ञात हुआ कि मोहल्ला छत्ता थाना जलेसर निवासी मो0 जावेद पुत्र रहीम उल्लाह, नाजिर पुत्र रहीम उल्लाह, निशानाज पत्नी मोहम्मद नाजिर, रोशन जहाँ पुत्री रहीम उल्लाह व साजिद पुत्र रहीम उल्लाह, रिजवाना पत्नी मो0 साजिद दिनांक 17/11/2020 को 2 अज्ञात व्यक्तियों के साथ करीब सुबह सात बजे मेरी पुत्री को जलेसर से बहला फुसलाकर धोखा देकर धर्म परिवर्तित करने व धर्म परिवर्तित कर जवरिया शादी के उद्देश्य से अपहरण कर ले गए हैं, इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुअसं- 513/20 धारा 366 भादंवि व 3, 5(3) उ.प्र.विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि. 2020 बनाम मो0 जावेद आदि 6 नफर नामजद व दो नफर अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया ! आज शनिवार को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे एक महिला सहित तीन आरोपियों को अवागढ़ चौराहे के पास से समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है !
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- महफूज पुत्र मौ. रफीक निवासी लालकुआं थाना गंजडुंडवारा कासगंज
2- फैजान पुत्र मौ. रफीक निवासी लालकुआं थाना गंजडुंडवारा कासगंज
3- श्रीमती निशा पत्नी मौ. नाजिर निवासी मो. छत्ता थाना जलेसर एटा ! रिपोर्ट — दिनेश यादव विशेष संवाददाता तहसील जलेसर एटा