दयाराम पागल जी के सपनों को मरने नहीं दिया जाएगा उनके द्वारा शुरू की गई लड़ाई हमेशा जारी रहेगी :- अखिल संघर्षी

दयाराम पागल जी के सपनों को मरने नहीं दिया जाएगा उनके द्वारा शुरू की गई लड़ाई हमेशा जारी रहेगी :- अखिल संघर्षी

किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान नेताओं की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कल गांव-गांव श्रद्धांजलि सभा आयोजित करें सभी कार्यकर्ता एवं किसान

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 18 दिसंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी दिवंगत किसान नेता दयाराम पागल जी के यहां गए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए परिजनों को ढाढस बनाने का कार्य किया तथा उपस्थित क्षेत्रीय किसानों ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वर्गीय दयाराम पागल जी जीवन पर्यंत बंबा में पानी के लिए लड़ते रहे लेकिन उनके जाने के बाद कहीं इस क्षेत्र के राज बाहों में टेल तक पानी पहुंचाने की लड़ाई बंद न हो जाए इस प्रकार के कई प्रश्न आने पर अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि आदरणीय पागल जी के देहावसान से इस क्षेत्र की किसी भी समस्या के लिए आप सभी को कहीं ना कहीं उस रूप में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है इस क्षेत्र सहित प्रदेश के किसान जब-जब जहां जहां हमारी आवश्यकता समझेंगे वहां हम आधी रात आप सभी के सहयोग के लिए खड़े नजर आएंगे और उनके द्वारा शुरू की गई पानी की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी तथा उपस्थित किसानों से आग्रह किया आज पूरे देश के किसान भारत सरकार की किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ लड़ रहे हैं कहीं ना कहीं हम सब की अहम भूमिका है कि हम सभी किसी न किसी रूप में देश में हो रहे इस आंदोलन का सहयोग समर्थन अपनी क्षमताओं के अनुसार निरंतर करते रहें उक्त किसान आंदोलन में अब तक शहीद हुए किसान साथियों की श्रद्धांजलि सभा कल प्रत्येक गांव में की जाएंगी प्रत्येक गांव के किसान एक साथ एकत्रित होकर दिवंगत किसान नेताओं की आत्माओं के लिए प्रार्थना करें और तमाम किसान नौजवानों को इस आंदोलन में जोड़ने के लिए निरंतर जागरुक करते रहें जब तक प्रत्येक किसान नौजवान अपने अपने स्तर पर इस आंदोलन में तन मन धन से सहयोग नहीं करेगा तब तक बात नहीं बनेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, दौजी राम कुशवाह, बाबूराम वर्मा, राजीव सोलंकी, अमित अग्रवाल, ठाकुर भानु प्रताप सिंह, महेश चंद्र, अंशुमान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks