कोरोना के बढते कहर से एटा में सनसनी ,नौ संक्रमितो में से एक किशोरी का निधन

कोरोना के बढते कहर से एटा में सनसनी ,नौ संक्रमितो में से एक किशोरी का निधन,हुई पंचतत्व में विलीन, मेडीकल टीम व एसडीएम शमशानघाट पर रहे मौजूद , आज पच्चीस निगेटिव
—————————————
एटा ! दूसरे चरण के लॉक डाउन की समाप्त अवधि तीन मई के आने से पूर्व कोरोना के बढते कहर के चलते समूचे एटा जिले मे सनसनी का माहौल है ! अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक कुल मिले नौ संक्रमित मरीजों में से ब्लॉक शीतलपुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम वाहनपुर निवासी नाथूराम साहू की पन्द्रह वर्षीय पुत्री पारूल की फेफडों मे टीवी रोग के ग्रस्त होने के चलते कोविड-19 की चपेट में आने से उसे बचाया नही जा सका ! आज शुक्रवार की सुबह अलीगढ मेडीकल कॉलेज में उसने दम तोड दिया ! प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में उसके शव को अलीगढ से एटा लाया गया तथा दाह संस्कार हेतु उसके ग्राम वाहनपुर पुलिस की मुस्तैदी निगरानी में उसके पिता एवं ताऊ ओमकार व ताई ( जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है) के साथ भेजा गया है ! परिवारीजनों ने वाहनपुर के शमशानघाट पर एटा मुख्यालय से डा0 रवीन्द्र चौहान के नेत्रत्व में भेजी गई मेडीकल टीम के निर्देशन में पारूल के शव गमगीन माहौल में पंचतत्व में विलीन कर दिया ! इस अवसर पर एसडीएम सदर अबुल कलाम व मरथरा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवीर सिहं सहित भारी मात्रा शराब पुलिस बल मौजूद रहा ! कोविड-19 के जिला स्तरीय नोडल डिप्टी सी एम ओ डा0 एस सी नागर ने बताया कि म्रतका पारूल के अंतिम संस्कार में शामिल रहे उसके पिता एवं ताऊ व ताई को पुन: चौदह दिन के लिए क्वारेन्टाइन किया जाएगा! डा0 एस सी नागर ने आज शुक्रवार की सांय तक अलीगढ मेडीकल कॉलेज से प्राप्त हुई पच्चीस लोगो की जांच रिपोर्ट को निगेटिव बताया !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks