सर्द ठिठुरन में चौराहों व तिराहों पर पालिका ने की अलाव की व्यवस्थाऐं

सर्द ठिठुरन में चौराहों व तिराहों पर पालिका ने की अलाव की व्यवस्थाऐं

अलीगंज ( एटा ) सर्द मौसम के चलते बढी ठिठुरन से निजात दिलाने के लिए पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के निर्देशन में नगर के प्रत्येक चौराहों व तिराहों पर पालिका परिषद द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्थाओ को प्रारम्भ कर दिया गया है ! नगर पालिका परिषद के द्वारा किये गये अलाव प्रबंधन से खासकर राहगीरों व रिक्शा चालकों एवं फुटपाथ पर ठेल व फड आदि के जरिऐ रोजी रोटी की व्यवस्था बनाने वाले छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी ! नगर के सम्मानित नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के निर्देशन में प्रारम्भ की गयी अलाव व्यवस्था की सराहना की है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks