समस्याओं का समाधान ना होने पर कलेक्ट्रेट में ताले डालने का एलान

किसानों के सैलाब को देखकर प्रशासन में मचा हड़कंप कचहरी पर दिनभर छावनी के रूप में मुस्तैद रहा भारी पुलिस बल उसके बाद भी आक्रोशित किसानों ने की महापंचायत

समस्याओं का समाधान ना होने पर कलेक्ट्रेट में ताले डालने का एलान

एटा कचहरी पर आठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी आज रात्रि में थाली की रामायण होगी आज दिनांक 17 दिसंबर 2020 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन सहित लंबित समस्याओं के निदान की मांग को लेकर पिछले 8 दिन रात से चल रहे धरने मैं हजारों किसानों ने सहभागिता की पूर्व से ही आज के विशाल प्रदर्शन की घोषणा की गई थी जिसको लेकर शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुबह 9:00 बजे से ही एटा कचहरी को प्रशासन ने छावनी के रूप में तब्दील कर दिया था कई सीओ सहित कई पुलिस स्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी भारी मात्रा में दरोगा और सिपाही भी मौजूद रहे किसानों ने पूर्व घोषणा के अनुसार हजारों की संख्या में उपस्थिति दर्ज करा कर सफलतम किसान महापंचायत का आयोजन किया और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए बताया उत्तर प्रदेश के किसान किसी भी रूप में किसी से कमजोर नहीं है और हम हर हाल में अपनी लड़ाई को लड़ना जानते हैं तमाम वक्ताओं के द्वारा अपने भाषणों में भारत सरकार द्वारा लाए गए काले कानूनों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं के समाधान न कराए जाने की वजह से अपने आक्रोश को व्यक्त किया और यह तय किया कि जब तक सार्वजनिक रूप से समस्याओं का समाधान नहीं होगा यह आंदोलन खत्म होने वाला नहीं है अब हम प्रतिदिन रात्रि धरने के लिए लोगों की संख्या को बढ़ाने का काम करेंगे आज सैकड़ों लोग रात्रि धरने में रुकने का काम करेंगे किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन हमारी मांगों का समाधान नहीं करेगा हम निरंतर यूं ही मैदान में डटे रहेंगे और अपने पदाधिकारियों के साथ बैठकर समय-समय पर रणनीति को चेंज करते रहेंगे अति शीघ्र समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति पर एटा कलेक्ट्रेट पर ताले डालने का काम करेंगे इसके लिए कहीं ना कहीं शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा इसलिए पूरे प्रशासन को चेतावनी दी जाती है अतिशीघ्र समस्याओं का समाधान कराने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों सहित शासन से वार्ता कर किसानों की वाजिब मांगों को मनवाने का काम करें उपरोक्त महा पंचायत में जिला प्रशासन की तरफ से उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सिटी, सदर, सकीट आदि पुलिस बल के साथ पहुंचे लगभग 1 घंटे तक किसानों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन किसान अपनी मांगों के समाधान ना होने तक अड़े रहने का ऐलान किए उसके बाद रात्रि भोजन कार्यक्रम में सभी साथी जुटे

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, इंजीनियर अनुराग सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, बब्लेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश चंद्रा युवा राष्ट्रीय महासचिव, सुनील प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, ओमप्रकाश यादव, हाकम सिंह, बबलू नगर, देवराज सिंह जिलाध्यक्ष कासगंज, राघवेंद्र सिंह एडवोकेट हाथरस, गंगा साय लोधी, डॉ योगेश यादव, अरविंद शाक्य, दौजी राम कुशवाह, चोव सिंह बघेल एडवोकेट, ज्ञान सिंह बघेल एडवोकेट, अवधेश कुमार, राजू सोलंकी, नीटू भाई, आशुतोष, शमशीदा, स्यामा वेगम, सुनीता देवी सविता, लाडो देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks