अयोध्या में मस्ज़िद बनाने को लेकर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की अगली बैठक 19 दिसम्बर को होगी

लखनऊ:-

अयोध्या में मस्ज़िद बनाने को लेकर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की अगली बैठक 19 दिसम्बर को होगी

ट्रस्ट ने फ़ैसला किया है कि 26 जनवरी या 15 अगस्त की तारीख़ पर मस्ज़िद बनाने की नींव रखी जाए-

हालांकि इसपर फ़ैसला ट्रस्ट को लेना है और साथ ही कार्यक्रम की क्लियरेंस के हिसाब से भी तारीख़ तय होगी-

19 दिसम्बर को ट्रस्ट की बैठक के बाद शाम 4.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मस्ज़िद की डिज़ाइन का ख़ुलासा किया जाएगा-

इस बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा आर्किटेक्ट्स भी शामिल होंगे। जो सदस्य व्यक्तिगत तौर पर लखनऊ नहीं आ पाएंगे, वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक में शामिल होंगे-

मस्ज़िद का नाम तय किया जा चुका है। मस्ज़िद का नाम धन्नीपुर मस्ज़िद रखा गया है। इसमें कहीं भी बाबरी मस्ज़िद का ज़िक्र नहीं होगा-

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks