एटा की corona पॉजिटिव किशोरी की मौत
अलीगढ़ । एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव किशोरी की शुक्रवार को मौत हो गई। यह किशोरी अलीगढ़ मंडल के जिले एटा की रहने वाली थी। यह टीबी रोग से पीडि़त थी। तीन दिन पहले इस किशोरी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। किशोरी की मौत से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, स्टाफ व अधिकारियों में बेचैनी है। इससे पहले अलीगढ़ उस्मानपाड़ा के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम नहीं हो रही
जिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम नहीं हो रही है। अब गुरुवार को तीन ओर पॉजिटिव मिले। इनमें एक 32 साल का युवक हॉटस्पॉट क्षेत्र उस्मानपाड़ा का है । रैंडम चेकिंग के दौरान इसका सैंपल लिया गया था। अभी शाम तक 60 सैम्पल की रिपोर्ट ओर आनी है। अलीगढ़ में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इसके अलावा कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर देशभर में चल रहे लॉकडाउन के तहत एएमयू छात्रों को घर भेजने की जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शासन से राय मांगी है।