शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाया 50 वाँ विजय दिवस

शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाया 50 वाँ विजय दिवस
मोदी नगर 16 दिसम्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में  शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में काग्रेंस कार्यालय पर विजय दिवस 16 दिसम्बर को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन नंद किशोर शर्मा ने किया।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी को विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सन 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय को  याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष (16 दिसम्बर) को हम विजय दिवस के रूप में मनाते आ हैं। इस बार हम अपने उसी ऐतिहासिक क्षण की 50 वीं जयंती मना रहे है। यह युद्ध इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि 13 दिनों तक चले इस युद्ध में हमने अपने देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री, लौह महिला, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने अपने बुद्धिकौशल और साहसिक निर्णय से सम्पूर्ण विश्व को भारत की मजबूती को एहसास कराया था।
जिसके फलस्वरूप ही एक नये देश बंग्लादेश की उत्पत्ति हुई और पूरी पाकिस्तानी सेना (लगभग 93 हजार सशस्त्र सैनिक) ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया और पूरे देश में भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य का परचम पूरे विश्व में फहराया।
इस मौके पर उ0प्र0 इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा,  किसान कांग्रेस पश्चिम उ0प्र0 महासचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, आत्मप्रकाश शर्मा, श्रीओम शर्मा, निर्माल पाॅल, राकेश गर्ग, पवन कोरी, अकिंत कुमार, दिनेश कुमार, नीरज उपाध्याय, अजय कुमार, मुकुल शर्मा, रोहित कुमार, अमन वर्मा, विशाल कुमार, शिवम शर्मा सहित कांग्रेस मौजूद रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks