03 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस,17 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद

*एटा ~ अवैध शराब एवं अवैध असलहा कारतूस के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस,17 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब व अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1):- थाना नयागांव*
थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम कुढ़ा से *01 सीएमपी व 03 जिन्दा कारतूस* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभिययुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर *मु0अ0स- 94/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- प्रहलाद पुत्र मुलायम निवासी निवासी कुढ़ा थाना नयागांव एटा।
*बरामदगी*
1- 01 सीएमपी व 03 जिन्दा कारतूस बरामद।

*(2)- थाना कोतवाली नगर*
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को अलीगंज तिराहा से *01 सीएमपी 02 जिन्दा कारतूस* के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर *मु0अ0स0- 275/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 188 भादवि 3 महामारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- प्रवेश यादव पुत्र ज्ञान सिंह निवासी अचलपुर थाना बागवाला एटा।
*बरामदगी*
1- 01 सीएमपी 02 जिन्दा कारतूस बरामद।

*(3):- थाना कोतवाली देहात*
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम चमकरी से *17 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर *मु0अ0स0- 164/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 188 भादवि* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- प्रेम सिंह पुत्र राजा राम निवासी चमकरी थाना कोतवाली देहात एटा।
*बरामदगी*
1- 17 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks