दयाराम पागल के निधन से किसानों में शोक की लहर

दयाराम पागल के निधन से किसानों में शोक की लहर

एटा।शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए किसानों ने यज्ञ किय आज दिनांक 16 दिसंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा धरने में उपस्थित किसानों ने प्रातः काल के भोजन तैयारी कर रहे थे तभी सूचना प्राप्त हुई है वयोवृद्ध किसान नेता दयाराम पागल जी का निधन हो गया है किसानों में एकदम से शोक की लहर दौड़ गई और सुबह का धरने मैं उपस्थित किसानों ने सुबह का भोजन त्याग दिया दोपहर में उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया उपस्थित किसान एवं पूर्व सैनिकों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की पूर्व से ही की गई घोषणा के अनुसार आज शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया जहां यज्ञ में आहुतियां देकर आंदोलनरत किसानों ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि शासन-प्रशासन शदबुद्धि दे और वह किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे बढ़ कर आए और चल रहा गतिरोध शांति की तरफ जाए एवं परमात्मा से कल दिनांक 17 दिसंबर 2020 को प्रातः 10:00 बजे से होने वाले विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रार्थना की कई एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर उपस्थित किसानों को गौरव सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन एटा की कमेटी ने किसान आंदोलन में समर्थन हेतु पत्र प्रदान किया समस्त किसान बंधुओं ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं सभी किसान साथियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन का सहयोग कर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, गंगा सहाय लोधी, योगेश राजपूत, राजपाल वर्मा, जिलेदार सिंह, गया प्रसाद सिंह, राजीव सोलंकी, दिनेश पाल सिंह, आशुतोष, अरविंद शास्त्री, महेश चंद्र, दोजीराम कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह फौजी, प्रेम सिंह वर्मा, सुनीता देवी सविता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks