वृद्धा की हत्या की घटना को सगे बेटे ने दिया था अंज़ाम

एटा पुलिस द्वारा ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा – थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में हुई वृद्धा की हत्या की घटना को सगे बेटे ने दिया था अंज़ाम, पांच बीघा जमीन नाम न करने को लेकर था नाराज, आरोपी पुत्र घटना में प्रयुक्त खुरपा सहित गिरफ्तार।          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा ग्राम अंगदपुर में हुए वृद्धा रामबेटी हत्याकाण्ड का खुलासा कर आरोपी पुत्र ज्ञानसिंह को गिरफ्तार कर उनकी निशांदेही पर आलाकत्ल खुरपा बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।  *घटना:-* दिनांक 12.12.2020 को वादी श्री रामजीत पुत्र रामचरण निवासी ग्राम अंगदपुर थाना राजा का रामपुर, एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दि0- 12.12.2020 को वादी की माँ श्रीमती रामबेटी जानवरों के लिये घास लेने के लिये गयी थी, तभी शाम करीब 5:30 बजे वादी के ही मोहल्ले के जसवीर पुत्र रामविलास ने वादी के घर आकर बताया कि वादी की माँ मिलाल के खेत के पास सूखे बम्बे में पड़ी है, वादी व उसके भाई द्वारा मौके पर जाकर देखा तो गठरी अलग पड़ी है व वादी की माँ मृत अवस्था में पड़ी है। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर थाना पर *मुअसं- 138/20 धारा 302 भादंवि बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजा का रामपुर श्री अमरेश चंद्र त्यागी को निर्देशित किया गया। दिनांक 16.12.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ज्ञान सिंह को नगला मोहन तिराहे के पास से समय करीब 06.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से थैले में रखा खुरपा बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ज्ञानसिंह ने बताया कि उसकी मां रामबेटी उसके भाई भमर सिंह के पास रहती थी, और अपने हिस्से की जमीन भी उसी के नाम करना चाह रही थी, इस बात को लेकर उनका आपस में काफी झगड़ा हुआ। दिनांक 12.12.2020 को जब उसका भाई भमर सिंह अपनी पत्नी को लेकर अपनी ससुराल गया हुआ था, उसी दिन उसने शाम को खेत से घास लेने गई मां रामबेटी की हत्या करने का प्लान बना लिया, पीछे से खेत पर पहुंच कर उसने घास की गठरी उठाकर मां रामबेटी के सिर पर रखी और घर जाने के बोल दिया। रास्ते में जैसे ही रामबेटी बम्बा नाला में उतरी उसने पीछे से खुरपा से रामबेटी की गर्दन और चेहरे पर कई वार किए। जिससे मां रामबेटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1. ज्ञान सिंह पुत्र रामचरन निवासी ग्राम अंगदपुर थाना राजा का रामपुर एटा।

नोट:- अभियुक्त ज्ञान सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया उसने आज से करीब 20-25 साल पहले भी जमीनी विवाद के चलते अपने एक पड़ोसी सुघर सिंह पुत्र उल्फत सिंह की हत्या को भी अंजाम दिया था, जिसमें वह जेल भी काट चुका है।

बरामदगीः-
1. हत्या में प्रयुक्त खुरपा
2. घटना के समय पहने हुए खून में सने कपड़े।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष अमरेश कुमार त्यागी
2- उपनिरीक्षक विनोद कुमार
3- आरक्षी योगेन्द्र
4- आरक्षी धर्मवीर
5- आरक्षी अंकित

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks