
एटा कचहरी पर धरना छटवें दिन भी जारी रहाआज दिनांक 15 दिसंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर चल रहे दिन रात धरना प्रदर्शन को छठे दिन भी जारी रखा गया और उक्त धरने में 12:00 बजे से 2:30 बजे तक पदाधिकारियों की बैठक चली उक्त वैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया कि कुछ स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित आम किसानों को आंदोलन में जाने से रोक रही है उक्त स्थिति को देखते हुए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि पूरी ताकत के साथ किसान नौजवान कार्यकर्ता 17 तारीख को प्रातः 10 वजे से होने बाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अपने अपने घरों से निकले और अगर प्रशासन के लोग मुख्यालय तक पहुंचने में अबरोधक बने तो जगह-जगह पर जो जिस सड़क पर जहां भी हो वहीं बैठ कर के अपना विरोध प्रदर्शन शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे और जब तक सभी किसान साथी धरना स्थल पर नहीं पहुंच जाएंगे तब तक किसी भी हालात में बापिस नहीं होंगे और जब शासन प्रशासन हमारी समस्याऔं का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन को किसी भी हालात में बापिस नहीं किया जाएगा और संगठन के सभी पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी दी गई कि अधिक से अधिक संख्या में किसान साथियों को साथ लेकर आंदोलन मैं आएं।
इस अबसर पर प्रमुख रूप :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा- सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, अनुराग सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, बब्लेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद शाक्य प्रदेश महासचिव, बिनय एड0 प्रदेश प्रवक्ता, थान सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, बबलू नागर जिलाध्यक्ष, आशू भाई, दोजीराम कुशवाह, शमशीदा, सुनीता देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे