एटा जिले में गुरुवार देर रात अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से आई पांच लोगों की रिपोर्ट में चार लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है
कोरोना पॉजिटिव पाए गए 4 लोगों में 2 बच्चे एक महिला व एक पुरुष बताए जा रहे हैं इन चारों का संबंध भी आगरा के पारस अस्पताल से बताया जा रहा है इतना ही नहीं
इससे पहले इन चारों लोगों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई थी दूसरी बार हुई जांच में इन सभी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है किशोरी कोरोना वायरस से संक्रमित थी