CM केजरीवाल ने 2022 में UP विधानसभा चुनाव लड़ने का किया एलान

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने आज इसकी घोषणा की. यूपी में वर्ष 2022 में विधानसभा के लिए चुनाव होंगे. उन्होंने कहा कि जनआंदोलन के जरिये 8 साल पहले उन्होंने पार्टी बनाई थी और AAP दिल्ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही. सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा उनकी पार्टी ने पंजाब में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका भी निभााई.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई दलों की सरकार आई और सबने अपना घर भरने का काम किया. इस बीच, उत्तर प्रदेश से कई लोग आए जिन्होंने कहा कि AAP को प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि यूपी के लोगों को हर काम के लिए दिल्ली क्यों आना पड़ता है? कानपुर के बच्चों को अच्छे कॉलेज के लिए दिल्ली क्यों आना पड़ता है? भारत का सबसे बड़ा राज्य सबसे बड़ा विकसित प्रदेश क्यों नहीं बन सका?