रिवर फ्रंट पर युवक ने लगाई छलांग, मौके पर ही हुई मौत

लखनऊ: रिवर फ्रंट पर युवक ने लगाई छलांग, मौके पर ही हुई मौत
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रिवर फ्रंट पर उस समय हड़कंप मच गया जब गोमती नदी के पुल पर गाड़ी खड़ी करके एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार आशियाना निवासी के रुप में हुई है। मौक़े पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। तो वहीं पूरा मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks