01 अभियुक्त गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना जसरथपुर की पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

(1)- थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त नन्ने पुत्र वेदराम लोधी निवासी खानपुर थाना जसरथपुर एटा को नथुआपुर खानपुर रोड़ से 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर एटा पर मु0अ0स0- 236/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

(2)- थाना मारहरा पुलिस अभियुक्त शेरु पुत्र जमील निवासी मोहल्ला बस्ती कस्बा व थाना मारहरा एटा को 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है, इस संबंध में थाना मारहरा एटा पर मुअसं- 289/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks