नये कृषि कानून में हुई पहली बड़ी कार्रवाई, किसानों का पैसा लेकर भागे व्यापारी की संपत्ति होगी कुर्क

नये कृषि कानून पर दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी है. किसान ये बिल वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं. उन्हें लग रहा है कि बिल किसान विरोधी है. लेकिन छत्तीसगढ़ के ग्वालियर में इस नये कृषि कानून के तहत कार्रवाई शुरू हो गयी है. इस नये कानून के तहत पुलिस ने पहली FIR दर्ज कर ली है.
बलराम पर नये कृषि कानून के तहत FIR की गई है. ADM ने कहा जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. आरोपी व्यापारी की संपत्ति कुर्क कर किसानों का पैसा दिया जाएगा. नये कृषि कानून के तहत यह छत्तीसगढ़ में पहली बड़ी कार्रवाई होगी.