
एटा।शस्त्र बनाने के नाम पर शस्त्र लिपिक द्वारा भ्रष्टाचारी का खुला खेल खेला जा रहा है | प्रति लायसेंस की फ़ाइल कराने के नाम पर ढेड़ से दो लाख की माँग की जा रही हैं | यह आरोप किसी एक नहीं बल्कि महिला बीजेपी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सहित दो अन्य लोगों ने लगा कर इसका खुलासा किया हैं | इस सम्बन्ध में मारहरा विकास खंड इलाके के गाँव ख्वाजीपुर भोजपुर निवासी महिला बीजेपी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सरला देवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व अलीगढ़ कमिश्नर के साथ साथ जनपद के जिलाधिकारी से लिखित शिकायत करते हुये शस्त्र लिपिक राजकुमार पर लम्बे समय से कार्यरत रहने एवं शस्त्र लायसेंस बनाने के नाम पर ढेढ़ से दो लाख रूपये बसूलने का आरोप लगाया हैं | आरोप यह भी लगाया हैं कि विरोध करने पर शस्त्र लिपिक खुद को डीएम का रिश्तेदार बताकर रौब झाड़ता हैं और इसी की आड़ में उसने अथाह सम्पति व धन अर्जित कर लिया हैं | शिकायतकर्ता महिला नेता ने शस्त्र लिपिक की चल अचल सम्पति की जाँच करने की माँग की हैं | हालांकि शिकायतों के सिलसिले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवरतन सिहं दिवाकर और इसी संगठन के महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार दिवाकर ने भी यहे आरोप लगा कर शासन से शिकायत की हैं |