
अहर्ता तिथि 01.01.2021 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के संबंध में बैठक हुई संपन्न
गाजियाबाद 14 दिसम्बर (चमकता युग) आज कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में रोल प्रेक्षक एवं अपर आयुक्त मेरठ मंडल, मेरठ रजनीश राय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इसअवसर पर रोल प्रेक्षक एवं अपर आयुक्त रजनीश राय ने समस्त राजनीति दल के प्रतिनिधि से कहा कि आज हम आपके समक्ष इसलिए आए हैं कि पुनरीक्षण कार्यक्रम में आ रही समस्त समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जा सके।
इस पर समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो रही है और अगर भविष्य में कोई भी समस्या उत्पन्न होती है या आती है तो आप से सीधा संपर्क किया जाएगा। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की गई।
इस अवसर पर रोल ऑब्जर्वर द्वारा सभी राजनीतिक दलों के साथ एवं निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें प्रकाशन अवधि में प्राप्त फार्म 6, 7 एवं 8 के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में रोल प्रेक्षक द्वारा सभी राजनीतिक दलों को प्राप्त फार्म एवं उनके द्वारा जमा कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रकाशन की अवधि में प्राप्त फार्म की संख्या को जानने के बाद सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को जेंडर रेशों, ई0 पी0 रेशों एवं ऐज कोहाट आदि को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार सही करने के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होंने आए हुए समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह अपने अपने क्षेत्रों में बी0 एल0 ए0 को एक्टिव करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।