अधिकारियों के बार बार समझाने के बावजूद भी किसान समस्याओं के निदान कराने के लिए अडे

एटा कचहरी पर पांचवें दिन भी धरना जारी रहा

एटा।आज दिनांक 14 दिसंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर पांचवें दिन भी किसानों का दिन रात अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा साथ ही आज पूरे देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में एटा के किसानों ने हुंकार भरी आंदोलनरत किसानों को समझाने के लिए प्रशासन की तरफ से अपर जिलाधिकारी प्रशासन अपर पुलिस अधीक्षक एटा ओ पी वर्मा जी एवं उप जिलाधिकारी सदर अबुल कलाम क्षेत्राधिकारी सहित आज अधिकारीयों ने सारे दिन आंदोलन को किसी भी प्रकार समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन आंदोलनरत किसान दिल्ली सहित प्रदेश की लंबित समस्याओं के समाधान कराने के लिए दिन-रात निरंतर आडे हुए हैं कई बार समझाने के बावजूद भी किसानों ने 17 तारीख को बड़ी पंचायत करने की घोषणा पर अडिग रहै आज भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश फौजी, महेश चंद्र मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़, जुगेश कुमार जिला अध्यक्ष, रमेश चंद्र कुशवाहा जिला प्रमुख, महासचिव राम प्रकाश वर्मा कोषाध्यक्ष, चंद्र कली जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, जयपाल सिंह उपाध्यक्ष रामकिशोर प्रदेश शिवदयाल और पप्पू सहित आदि लोगों ने पूरे देश में हो रहे मुख्यालयों पर प्रदर्शन में अपनी प्रमुख सहभागिता निभाई एवं अंत में उप जिलाधिकारी को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन को गति देने में निरंतर सहयोग का उपस्थित किसानों को आश्वासन दिया

तथा यह तय किया गया कि कल दिनांक 15 दिसंबर को दिन में 12:00 बजे से 2:30 बजे तक संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक होगी और 17 तारीख को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी हम तुम्हें 2:30 बजे पत्रकार साथियों से धरना स्थल पर वार्ता कर प्रदेश के किसानों को जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय, अध्यक्ष सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, रामकिसन यादव प्रदेश अध्यक्ष, सुनील प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष, अरविंद शाक्य प्रदेश महासचिव, थान सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, ओमपाल शास्त्री, दोजीराम कुशवाहा, राजू सोलंकी, भगवान देवी, श्यामा बेगम, लाडो देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks