डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिएनिरंतर भ्रमण जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के अंतर्गत जनपद एटा में प्रशासन एवं पुलिस की कड़ी नजर

डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिएनिरंतर भ्रमण जारी

एटा। जिला मजिस्ट्रेट सुखलाल भारती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कृषि कानूनों के अंतर्गत चल रहे आंदोलन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में लगातार भ्रमण सील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर प्रमुख रूप से जोर दिया जा रहा है। द्वारा जिलेभर में संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया जा रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों, किसान बन्धुओ से शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपील की जा रही है।

डीएम, एसएसपी के कुशल नेतृत्व में जनपद में विभिन्न स्थानों, प्रमुख चौराहों, बाजारों आदि स्थानों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। तो वही कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक कर व ब्रीफ कर समुचित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन एवं पुलिस का हर संभव प्रयास है कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks