वांछित चल रहे तीन आरोपी घटना में प्रयुक्त एक देशी बंदूक सहित गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व ग्राम बहादुरपुर में खड़ंजा बनाने को लेकर हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे तीन आरोपी घटना में प्रयुक्त एक देशी बंदूक सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा ग्राम बहादुरपुर में दो दिन पूर्व हुई फायरिंग की घटना के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना*- दिनाँक 12.12.2020 को वादी श्री कमलेश पुत्र महावीर निवासी बहादुरपुर द्वारा थाना मारहरा द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 12.12.2020 को ही गांव में एक कच्चा रास्ता जो 25-30 लोगों के घर जाने के लिये है, गांव के ही सुरेंद्र पुत्र मुन्शव सिंह के खेत के किनारे से जाता है, जिसका इंटरलॉकिंग कार्य ग्राम प्रधान द्वारा प्रशासन की अनुमति के बाद कराना चाहा तो सुरेन्द्र सिंह के लड़के 1- यतेन्द्र पाल उर्फ बालादीन 2-वीरेश 3- राकेश कुमार 4- संजू उर्फ पुष्पेन्द्र 5- प्रदीप यादव पुत्र संतोष कुमार ने निर्माण कार्य को नहीं होने दिया, तथा मारपीट करने पर उतारू हो गए, विरोध करने पर संजू ने अवैध बंदूक से वादी तथा वहां काम कर रहे मजदूरों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस सूचना पर थाना मारहरा पर मुअसं- 286/2020 धारा 352, 307, 504, 34, 120बी भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* दिनांक 13.12.2020 थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे तीन फरार अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त एक अवैध बंदूक सहित ग्राम बहादुरपुर में सरकारी ट्यूबवेल के पास से समय करीब 1500 बजे गिरफ्तार किया गया है। बरामद बंदूक के संबंध में अभियुक्त संजू के विरुद्ध थाना मारहरा एटा पर *मु.अ.सं.- 288/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- संजू पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मारहरा एटा।
2- यतेंद्र उर्फ बालादीन पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मारहरा एटा।
3- राकेश पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मारहरा एटा।

बरामदगी-
1- 01 देशी बंदूक 12 बोर 02 जिन्दा कारतूस

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उपनिरीक्षक मनोज कुमार
2- आरक्षी मनोज कुमार
3- आरक्षी अंकित कुमार
4- आरक्षी जगवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks