गवर्नर के दफ्तर में बंदूकें लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत

अमेरिका : गवर्नर के दफ्तर में बंदूकें लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी; लॉकडाउन खत्म करने की मांग कर रहे थे

वॉशिंगटन : अमेरिका में लॉकडाउन के खिलाफ लोगों का विरोध तेज हो रहा है। मिशिगन की राजधानी लांसिंग में लोगों ने लॉकडाउन के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। यहां गवर्नर के दफ्तार कैपिटल बिल्डिंग पर सैकड़ों लोग जुटे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में से कुछ के पास से हथियार भी थे। ये गवर्नर ग्रेशन व्हिटमर के लॉकडाउन के आदेश का विरोध कर रहे थे। गवर्नर ने यह आदेश 23 मार्च को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी किया था। इसमें लोगों के जरूरी कामों से इतर घरों से निकलने, सार्वजनिक कार्यक्रमों और स्थानीय अस्पतालों, मॉल या रेस्तरां जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। बाद में आदेश को अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था।

इस बीच, सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के कुछ वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारियों के पास हथियार नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को बिल्डिंग में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

गवर्नर ने संक्रमण के बढ़ते स्तर को देखते हुए इसे अप्रैल के अंत तक बढ़ा दिया गया। लोग इसी बात से नाराज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्वनर जरूरत से ज्यादा सख्ती कर रही हैं। प्रदर्शन मिशिगन यूनाइटेड फॉर लिबर्टी ग्रुप की ओर से किया गया था। ग्रुप ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि हम अपने अधिकारों पर पाबंदी या इसमें कटौती से सहमत नहीं है। चाहे यह कोरोना महामारी के लिए ही क्यों न लगाई गई हो। फेसबुक पर इस ग्रुप के 8 हजार 800 सदस्य हैं।

यह दूसरी बार है जब मिशिगन में पाबंदियों को हटाने के लिए प्रदर्शन किया गया है। 16 अप्रैल को भी करीब 3 हजार लोगों ने लॉकडाउन हटाने की मांग के साथ प्रदर्शन किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि उस दौरान भी कुछ लोग हथियारों से लैस नजर आए थे। इसकी वजह से मिशिगन में यातायात प्रभावित हुआ था। इसके एक दिन बाद ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने ‘लिबरेट मिशिगन’ ट्वीट किया था। ट्रम्प कई बार देश में लॉकडाउन से छूट देने की बात कह चुके हैं। इससे लेकर ट्रम्प प्रशासन और कई राज्यों के गवर्नर के बीच सहमति नहीं बन रही हैI

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks