
एटा,14,दिसम्बर।राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, ब्रज प्रान्त समन्वय बैठक का आयोजन दिनांक 13-12-20को श्री सूरज डागा सरस्वती विधा मन्दिर अमापुर रोड कासगंज पर किया गया ।जिसमे राममंदिर निर्माण के लिए धन सग्रह पर योजना बनाई गई।जिसमे केन्द्र व प्रान्त पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष व जिला एटा अभियान प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि अयोध्या मे बन रहे श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए धन सग्रह मे हर बूथ एवं प्रखंड के कार्यकर्ता जुटेंगे।जिसमे पूरा संघ विचार विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले राष्ट्रव्यापी महा अभियान 15 जनवरी2021 से 28 फरवरी2021, तक पूरे देश मे चलेगा लेकिन अपने ब्रज प्रान्त मे इसकी समय सीमा 30 जनवरी है, जिसमे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता व संघ विचार के कार्यकर्ता 11करोड़ परिवार व 4.5 करोड़ गाँवो मे जाकर 10रुपये से लेकर 100 रपये तक का धन सग्रंह एक परिवार से करेंगे। इसी तरह पूरे ब्रज प्रान्त के हिस्से मे लगभग 13000 ग्राम सभाएँ आयेंगी।
श्री चौहान ने कहाँ कि जिले मे हर हिन्दू परिवार तक पहुंचे कार्यकर्ता तथा धन सग्रह कार्यक्रम मे सभी कार्यकर्ता टोली बनाकर धन सग्रह करेंगे तथा सभी कार्यकर्ता इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि कोई भी धनराशि सीधे नही ली जायेगी 10रुपये से लेकर 1000तक की धनराशि कूपन द्वारा तथा1000से ऊपर की धनराशि चेक, ड्राफ्ट या Neft/RTGSके माध्यम से ली जायेगी तथा दान की गई धनराशि पर कोई इनकमटैक्स नही लगेगा। 80G2Bके अंतर्गत इनकमटैक्स रिर्टन भरते समय 100%छुट भी मिलेगी।