दर्जनों लोग भाजपा और सपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए


अलीगढ़ के #दर्जनों लोग #भाजपा और #सपा छोड़कर #कांग्रेस पार्टी में #शामिल हुए***

महानगर कांग्रेस कमैटी के पूर्व संगठन मंत्री #कुशल वार्ष्णेय से प्रेरित होकर #भाजपा एवं #सपा दर्जनों समर्थकों ने #कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की I #किशनपुर स्थित वार्ड नं 24 की पार्षद श्रीमती विमलेश देवी के निवास स्थान के निकट हुए कार्यक्रम आज इन सभी लोगों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी #विवेक बंसल जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की और एक स्वर में कहा कि हम लोग सामान्य नागरिक हैं और आम नागरिकों को हो रही कठिनाईयों से पूर्ण रूप से परिचित हैं I भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से आम नागरिकों का जीवन दूभर हो गया है हम लोग सच्ची निष्ठा के साथ केंद्र एवं प्रदेश की दमनकारी एवं शोषणवादी नीतियों के विषय में जनता को बतायेंगे I

इस अवसर पर #विवेक बंसल जी ने कहा कि किसी भी राजनेतिक दल की शक्ति आम जनता व निष्ठावान कार्यकताओं में निहित होती है और यदि आप लोग अपने कथनानुसार कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी मज़बूत होगी मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस पार्टी में आप लोगों का सम्मान सुरक्षित रहेगा I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks