
उत्तर प्रदेश जनपद एटा
थाना मारहरा मैं तैनात दरोगा प्रभु दयाल रिश्वत लेते वीडियो शोशल मीडिया पर हुआ वायरल,ई रिक्शा चालक से दरोगा ₹5000 की ले रहा था घूस,अन्य लोगो से यह कहता था दरोगा कि आप किसी का भी आदेश लेके आ जाओ, अंतिम रिपोर्ट तो मुझे ही देनी है के नाम पर रिश्वत लेता था दरोगा,एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह के मामला संज्ञान में आते ही दरोगा को किया सस्पेंड।
वीओ-उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सरकार के जीरो टोलरेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है,जिले में खाकी के रूप में डकैत घूमते नजर आ रहे हैं,आये दिन ढेले वाले,ई रिक्शा वाले,सब्जी वाले छोटे मजलूम लोग इन खाकी के डकैतों के शिकार बन रहे हैं,मामूली से बात को लेकर ये खाकी वाले गुंडे गरीबों की जेब पर डाका डाल देते हैं,ताजा मामला जिले मारहरा थाना क्षेत्र का है,जहां तैनात दरोगा प्रभू दयाल ने एक ई रिक्शा चालक को निशाना बनाया और अंतिम रिपोर्ट लगाने के नाम पर 5 हजार रुपये झटक लिए,वही रिश्वत लेने का वीडियो भी किसी शख्स ने आमने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया,वही वीडियो अब शोषल मीडिया पर जमकर वायरल हो हो रहा,वायरल वीडियो देखकर जिले के पुलिस महकमें की पोल खुलती देख हड़कंप मच गया आनन फानन में जिले के एसएसपी सुनील कुमार ने रिश्वत खोर दरोगा को सस्पेंड कर दिया।