विधायक ममतेश शाक्य के आवास पर जनप्रतिनिधियों ने दी स्वर्गीय पिताश्री को विनम्र पुष्पांजलि

एटा ! कासगंज जिले की विधान सभा सीट पटियाली से भाजपा के वरिष्ठ विधायक ममतेश शाक्य के निधौलीकलां रोड स्थित आवास पर आज रविवार को उनके पूज्यनीय पिताश्री स्वर्गीय सुरेश चंद्र शाक्य को आगरा से भाजपा के सांसद डा. प्रोफेसर एस पी सिहं बघेल सहित टूडंला से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, अलीगंज से कद्दावर भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, आदर्श नगर पालिका अलीगंज के लोकप्रिय पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू , विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड , विधायक जलेसर संजीव दिवाकर , पूर्व सपा विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, कासगंज जिला पंचायत के सदस्य हरेन्द्र राजपूत , जनपदीय पत्रकार एसोसियेशन के संस्थापक राकेश कश्यप सहित तमाम गणमान्य लोगों एवं व्यापारियों तथा मीडिया बन्धुओं ने उनके चित्र पर विनम्र पुष्पांजलि अर्पित कर विधायक ममतेश शाक्य से शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें दुख: की इस घडी में साहस प्रदान किया!