17 दिसंबर 2020 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान शक्ति प्रदर्शन कर शासन प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने का काम करेंगे

17 दिसंबर 2020 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान शक्ति प्रदर्शन कर शासन प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने का काम करेंगे

एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर आज चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 13 दिसंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी धरना स्थल पर चौथे दिन भी किसानों का दिन-रात अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा साथ ही आज 12:00 बजे से 2:30 बजे तक वर्किंग ग्रुप के पदाधिकारियों की बैठक चली उक्त बैठक में गंभीरता पूर्वक गहन विचार विमर्श करने के उपरांत निर्णय लिया गया कि लंबित समस्याओं सहित दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समाधान न होने तक एटा में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा साथ ही 17 दिसंबर 2020 को प्रातः 10:00 बजे से एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को किसान हित में कार्य करने के लिए बाध्य करेंगे एवं जब तक समाधान नहीं होगा तब तक यह आंदोलन अनवरत रूप से जारी रहेगा आंदोलन में संगठन के कुछ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसी कारण बस व्यक्तिगत शिथिलता बस सक्रिय भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं उन्हें एक बार पुनः चेतावनी दी जाती है कि अगर इस देश के बड़ी लड़ाई में जिन्होंने सहयोग नहीं किया तो यह माना जाएगा कि उनकी संगठन एवंकिसानों के प्रति उनकी सहयोग की कोई रुचि नहीं है इसलिए उन्हें निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की सूची में डालते हुए सक्रिय अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी शांतिप्रिय तरीके से चल रहे उक्त आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक आम कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों को कम से कम एक से लेकर 5 आदमी दिन रात निरंतर आंदोलन मैं देने के लिए भी निर्देश दिए गए एवं सभी किसान- मजदूर साथियों से अनुरोध है कि उक्त आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करें साथ ही शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए उपस्थित किसान नेताओं ने कहा कि शासन प्रशासन ने शीघ्र देश के किसानों की लंबित एवं वर्तमान समस्याओं का समाधान नहीं किया तो यह आंदोलन बहुत बड़ा होगा जिसे इतिहास पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, आलोक नारायण सिंह राष्ट्रीय सचिव, श्री कृष्ण बाबूजी संयुक्त महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद शाक्य प्रदेश महासचिव, सोनू आजाद युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, थान सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, बलराम यादव जिला अध्यक्ष मैनपुरी, बाबूराम वर्मा, दोजीराम कुशवाहा, विनय, बहोरी सिंह, पूरन दास महाराज, रघुवीर सिंह जी, हाकिम सिंह वर्मा, रामोतार प्रभु जी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks