महाराष्ट्र : टीआरपी केस में रिपब्लिक टीवी के सीईओ गिरफ्तार !

टीआरपी केस में मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक मीडिया ग्रुप पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने रविवार सुबह ग्रुप के सीईओ विकास खनचंदानी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। जमानत पर रिहा हुए अर्नब की गिरफ्तारी के 39 दिन बाद पुलिस ने ग्रुप के किसी बड़े प्रमुख को गिरफ्तार किया है। खनचंदानी की गिरफ्तारी पर रिपब्लिक मीडिया ग्रुप के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस संग पूरे सहयोग के बावजूद ये कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी के लिए पुलिस के पास लीगल पेपर भी नहीं थे। गिरफ्तारी को गैर कानूनी भी बताते हुए अर्नब ने इसे कोर्ट की अवमानना करार दिया। बकौल अर्नब सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर खुद संज्ञान लेना चाहिए। रिपब्लिक के सीईओ की गिरफ्तारी के मुद्दे पर नेटवर्क आज ही जमानत के लिए हॉलिडे बेंच के सामने याचिका दायर करेगा।