
#Prayagraj…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UP में स्कूल पुन: खोले जाने पर चिंता जताई
◾उत्तर प्रदेश में स्कूल और कॉलेज सात दिसंबर से खोले गए हैं
◾न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और अजीत कुमार की पीठ ने जताई चिंता
◾कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में स्कूल पुन: खोले जाने पर चिंता व्यक्त की है। उच्च न्यायालय ने चिंता जताई है कि छोटे बच्चे सावधानी बरतने में असमर्थ हो सकते हैं, जिससे उनके संक्रमण की गिरफ्त में आने की आशंका और खतरा दोनों बरकरार हैं। हालांकि, इस दौरान उच्च न्यायालय की पीठ ने स्कूल बंद करने का आदेश नहीं दिया