
एटा – थाना मारहरा पुलिस की छापामारी चार जुआरी जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार, मौके से 1510 रुपये व तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को जुआ खेलते समय गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 12.12.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार जुआरियों को ग्राम भुरगवां धनीराम के खेत के पास से जुआ खेलते समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे तथा मौके से 1510 रुपए व ताश के पत्ते बरामद किये गये हैं। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
1.1510 रुपये व तास के पत्ते।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- विनोद कुमार पुत्र कुश पाल निवासी भुरगवां थाना मारहरा जनपद एटा
- संजीव पुत्र सोनपाल निवासी उपरोक्त ।
- सुनील चन्द्र पुत्र रामचन्द्र निवासी उपरोक्त ।
- महेन्द्र पुत्र शिवचरण निवासी उपरोक्त।