वांछित चल रहा अभियुक्त सौरभ घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त सौरभ घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त सौरभ पुत्र चटर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 13/12/2020 को थाना निधौली कला के *मु0अ0सं0 308/2020 धारा 304/120B IPC* में वाँछित चल रहे अभियुक्त सौरभ पुत्र चटर सिहं नि0ग्राम गंथरी थाना निधौली कलाँ जनपद एटा को सोरखा मोड तिराहे से आगे पैट्रोल पम्प से आज दिनांक 13.12.2020 को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त सौरभ उपरोक्त पर मु0अ0सं0 313/2020 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत मान0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया ।

बरामदगी
1- 01 अवैध तमंचा 315 बोर 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- सौरभ पुत्र चटर सिहं नि0ग्राम गंथरी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 दयाशंकर सिंह
2- का0 1312 राहुल कुमार
3- का0 1313 संजीव कुमार
4- चालक का0 1116 विष्णु सिहं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks