किसानों ने आज दिल्ली को जोड़ने वाली सड़कों को जाम करने का फैसला किया

नए कृषि कानूनों (New farm law) को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) का आज 17वां दिन है. किसानों ने आज दिल्ली को जोड़ने वाली सड़कों को जाम करने का फैसला किया है. किसानों ने छठे दौर की वार्ता बेनतीजा होने के बाद कहा था कि 12 और 14 दिसंबर को वो कुछ बड़ा करेंगे. आज टोल प्लाजाओं को फ्री कराएंगे किसान किसान 12 दिसंबर यानी आज दिल्ली- जयपुर हाइवे (Delhi-Jaipur Highway) को बंद करेंगे. किसानों ने आज दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस वे को भी बंद करने का ऐलान किया. इसके अलावा किसान देश के सभी टोल प्लाजा को आज फ्री भी कराएंगे. दिल्ली और आसपास के जिलों में पुलिस बल तैनात किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) को देखते हुए दिल्ली के आसपास आज भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस का कहना कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की हालत में वो आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई करेंगे. गुरूग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी नेशनल हाइवे पर भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है. साथ ही प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks