किसानों का धरना 3 दिन भी जारी

*#Etah…* किसानों का धरना 3 दिन भी जारी* *प्रशासन समझाने में रहा नाकाम* अखिल भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में कचहरी स्थित धरना स्थल पर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। शुक्रवार को धरने में प्रशासन की तरफ से उपजिलाधिकारी सदर अबुल कलाम और क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह किसानों से वार्ता करने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसानों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान समस्याओं के समाधान तक अनिश्चित कालीन धरने पर अड़े हुए हैं। धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, तेज सिंह वर्मा, सुरेंद्र शास्त्री, रामकिशन यादव, डॉ. राजपाल वर्मा, शिवम यादव, राहुल यादव, कामरेड ज्ञान सिंह बघेल, अवधेश कुमार, हाकिम सिंह, द्वारिका प्रसाद वर्मा, नीरज यादव, बाबूराम वर्मा, दौजीराम कुशवाहा, संजय वर्मा, प्रेमपाल सिंह, यादराम सिंह, आबिद अली, रवीना, समीना, खालिदा बेगम आदि रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks