
तहसील में बनें विश्राम कक्ष सहित अन्य विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
कोंच तहसील परिसर में भौतिक अवस्थापनाओं को आमजन के हिसाब से बेहतर बनाये जाने के लिये गत कुछ माह पूर्व राजस्व परिषद द्वारा करीब 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित कराये गये विश्राम कक्ष समेत दस शौंचालयों,समरसेविल पंप हाउस, सह ऑपरेटर कक्ष के अलावा मैदान में डलवाये गये टीन शेड का लोकार्पण सांसद भानुप्रताप वर्मा व विधायक मूलचंद्र निरंजन ने उच्चारित मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर किया।इस दौरान क्षेत्रीय किसानों सहित उपस्थित अन्य लोगों के बीच बोलते हुए सांसद ने कहा कि तहसील मुख्यालय आने वाले आमजनों की परेशानियों को देखते हुए उक्त निर्माण कार्य अति आवश्यक था और अब आमजनों को तमाम प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा।विधायक ने कहा कि शासन के निर्देशन में जन सरोकार से जुड़े छोटे से लेकर बड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर सहूलियतें दी जा रहीं हैं और प्रदेश सरकार आम जनता के हितार्थ संकल्पित है।इस मौके पर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा पूर्व बार संघ अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री,जेई आरईएस सरिता सिंह,ठेकेदार गिरीश कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
बार संघ अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों को मानक विहीन बताया
कोंच तहसील परिसर में विश्राम कक्ष सहित विकास के अन्य निर्माण कार्यों में मानक की अनदेखी किये जाने का आरोप लगाते हुए बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।बार संघ अध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा कि मानक विहीन निर्माण कार्यों की शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी व कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी लेकिन निर्माण कार्यों की कोई जांच नहीं करायी गयी और ठेकेदार ने सभी लोगों को गुमराह कर निर्माण कार्य पूरा करा दिया।