तिली से लोड गाड़ी लापता होने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

तिली से लोड गाड़ी लापता होने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
कोंच नगर के एक गल्ला व्यापारी की करीब 25 लाख रुपये कीमत की तिली से लोड गाड़ी लापता हो जाने की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने न्यू यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक पूरन सिंह यादव निवासी उरई, ट्रक चालक दिनेश पुत्र पंकज यादव सहित अज्ञात ट्रक मालिक के खिलाफ धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया।ज्ञात हो कि कृषि उत्पादन मंडी समिति कोंच में जेपी ग्रेन एजेंसी के प्रोप्राइटर विनय कुमार अग्रवाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बीती 2 दिसंबर को उसने 24 लाख 8 हजार 628 रुपये कीमत की 250.40 कुन्तल तिली की टैक्स इनवाइस नम्बर 046,ट्रक नम्बर यूपी 92 टी 8430 लदान की थी।ट्रक लोड होने के लिये न्यू यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी उरई के मालिक ने भेजा था जिसकी बिल्टी नम्बर 815 है।विनय ने प्रार्थना पत्र में बताया था कि उक्त माल मैसर्स पटेल विनोद कुमार बाबूलाल सी 173 खेड़ियागंज बाजार ऊंझा गुजरात को भेजा था और ट्रक को चालक दिनेश पुत्र पंकज कोंच से लेकर गया था।विनय ने बताया था कि ट्रक के साथ बिल, बिल्टी, ई बेबिल नंबर,9आर, गेट पास नम्बर आदि प्रपत्र संलग्न कर भेजे थे और अब तक ट्रक अपने गंतव्य स्थान ऊंझा गुजरात नहीं पहुंचा है।पीड़ित गल्ला व्यापारी विनय ने उक्त ट्रांसपोर्टर, ट्रक चालक व ट्रक मालिक पर उक्त माल हड़प लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की थी।वहीं व्यापारी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता के चलते गाड़ी गंतव्य पर पहुंच गयी है तथा जिस व्यापारी को माल वेचा था उसने माल सम्हाल लिया व्यापारी विनय ने बताया लेकिन कुछ माल कम जरूर पहुंचा है।पुलिस भी मामले के तह तक पहुंचने के लिए वारीकी से जाॅच में जुटी हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks