ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ कोरोना बुलेटिन-11 दिसम्बर 2020

सरकारी व प्राइवेट लैब से आयी कोरोना जांच रिपोर्ट,आज 22 केस निकले पॉजिटिव डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि आज सरकारी व प्राइवेट लैब से 22 लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।डीएम श्री सिंह ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि लोग कोविड 19 के नियमो का पालन करें,मास्क प्रयोग,सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें,सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।