पालिकाध्यक्ष अलीगंज के तीन साल – बे मिसाल, स्वर्णिम रहा कार्यकाल

पालिकाध्यक्ष अलीगंज के तीन साल – बे मिसाल, स्वर्णिम रहा कार्यकाल ( एटा ) आज शनिवार के ही दिन वर्ष 2019 में भगवान शनि महाराज का आशीर्वाद एवं नगर के सम्मानित नागरिकों का स्नेह प्राप्त कर भाजपा का झन्डा बुलंद करते हुए पालिकाध्यक्ष के चुनाव का विजय वरण कर प्राथमिक पाठशाला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह मे संविधान की शपथ लेने के पश्चात से नगर पालिका परिषद के बैनर तले नगर के सौदंर्यीकरण एवं चहुंमुखी विकास का संकल्प लेकर जो अभियान ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा प्रारम्भ किया गया है, वह आज तीन वर्ष समाप्त होने के बाद भी अनवरत जारी रहेगा ! उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी सहित भाजपा के क्षेत्रिय सांसद मुकेश राजपूत व अलीगंज के जनप्रिय क्षेत्रिय विधायक हर दिल अजीज सत्यपाल सिंह राठौर के सानिध्य में नगर अलीगंज के अन्दर भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता मिशन अभियान को पूर्ण सफल बनाते हुए क्लीन अलीगंज व ग्रीन अलीगंज ही नहीं बनाया गया बल्कि समूचे नगर में पिकं शौचालयों व मूत्रालयों का निर्माण कराकर शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैन्डपम्पों की स्थापना की गई एवं नगर की सभी गलियों को इटंरलॉकिगं कराया गया तथा नगर के मुख्य मार्गो व बाजारों सहित सभी गलियों में लगे विधुत खम्भों पर लाइटें लगवाकर नगर को जगमग करने का प्रयास किया गया ! नगर में निवास करने वाले सभी समाज के सम्मानित निर्धन व्यक्तियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत निशुल्क आवास मुहैया कराए गए एवं गरीब व्यापारियों को नगर पालिका परिषद के स्तर से दस हजार रुपये लोन दिलाने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया गया है ! खस्ताहाल पडे नगर पालिका परिषद के कार्यालय का भव्य जीर्णोद्धार कराते हुए नगर में शमशानघाट के निर्माण की प्रक्रिया को विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से भूमि पूजन कराकर पूरा किया जा रहा है ! कोविड-19 के चलते पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू भैया ने अपनी टीम के सदस्यों एवं पालिका के सफाई शूरवीरों के सहयोग से नगर के सभी सम्मानित नागरिकों को पूर्णरूप से स्वस्थ व सुरक्षित रखने के लिए अपने निजी श्रोतों से संसाधन जुटाकर एक बार नहीं बल्कि अनेकोंबार घर घर को सेनेटाइज कराया तथा कोविड-19 से बचाव हेतु चेहरे पर मॉस्क पहनने एवं दो गज की दूरी को आपस में बनाऐ रखने तथा घर पर ही सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाया! इस दौरान नगर में दबे कुचले पिछडे लोगों के सामने उतपन्न हुई रोजी रोटी की समस्या के समाधान के लिए पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा अपने निजी श्रोतों से लगभग आधा दर्जन स्थानों पर निशुल्क भोजनालयों को प्रारंभ कर लगातार पांच माह तक सभी वर्गो के लोगों को भोजन व्यवस्था किया जाना आदि ऐसे न जाने कितने अनगिनत कार्यो को अंजाम दिया गया जिससे यह कहने में कतई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू भैया के तीन साल बे-मिसाल ही नहीं रहे बल्कि तीन वर्ष का जो कार्यकाल आज समाप्त होकर चौथे वर्ष की बेला में प्रवेश कर रहा है वह सावर्णि कार्यकाल रहा है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks