विधायक ममतेश शाक्य के पिताश्री हुऐ पंचतत्व में विलीन, शवयात्रा में उमडा सैलाब ,मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना

भाजपा विधायक ममतेश शाक्य के पिताश्री हुऐ पंचतत्व में विलीन, शवयात्रा में उमडा सैलाब ,मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना

एटा  ! काफी समय से बीमार रहते हुऐ लखनऊ पीजीआई में वरिष्ठ चिकित्कों की गहन निगरानी में उपचार करा रहे कासगंज जिले की पटियाली विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ विधायक ममतेश शाक्य के पिताश्री सुरेश चंद्र शाक्य का कल गुरूवार की दोपहर लखनऊ में गोलोकवासी होने के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार की देर सांय एटा शहर के निधौलीकलां रोड स्थित पैत्रक आवास पर लाया गया ,जहां उनके दर्शन करने के लिए जनसमूह उमड पडा  ! सरल स्वभाव एवं सामाजिक व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय सुरेश चंद्र शाक्य के निधन की सूचना मिलने के उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीधे विधायक ममतेश शाक्य को फोन करके पिताश्री को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की  ! इधर निधन की खबर मिलते ही कासगंज सदर से भाजपा विधायक देवेन्द्र सिंह, पटियाली से भाजपा के पूर्व विधायक रज्जनपाल सिहं, एटा सदर से भाजपा के विधायक विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, भाजपा के जिलाध्यक्ष कासगंज के पी सिंह व एटा के भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन , भारतीय किसान विकास मंच के प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्या सहित कासगंज जिला पंचायत के सदस्य हरेन्द्र राजपूत एवं सैकड़ों लोगो ने विधायक ममतेश शाक्य के आवास पर पहुंचकर पिताश्री को श्रद्दासुमन अर्पित किऐ!
आज शुक्रवार को विधायक आवास से निकली शवयात्रा में उमडे जनसमूह ने भूतेश्वर शमशानघाट पर स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र शाक्य को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ,तत्पश्चात विधायक ममतेश शाक्य ने अपने पुत्रधर्म का दायित्व निभाते हुऐ भीगी पलकों के साथ अपने पिताश्री की चिता को मुखाग्नि देकर पंचतत्व में विलीन किया  ! इस अवसर पर एटा व कासगंज जिले के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, भाजपा व काग्रेस , बीएसपी व समाजवादी पार्टी के नेतागंण व मीडियाकर्मी मौजूद रहे  !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks