प्रशासन उप जिलाधिकारी सदर एवं सीओ सिटी किसानों से वार्ता करने हाय आंदोलनरत किसान समस्या समाधान ना होने तक न हटने का ऐलान किया

कल दिनांक 12 दिसंबर को दिल्ली में आंदोलनरत किसान नेताओं से अग्रिम रडनीति तैयार करने के लिए एटा से प्रतिनिधिमंडल जाएगआज दिनांक 11 दिसंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा के कचहरी स्थित धरना स्थल पर दूसरे दिन धरना जारी रहा उपरोक्त धरने में आज प्रशासन की तरफ से उपजिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी पुलिस नगर एटा किसानों से वार्ता करने पहुंचे यह दोनों अधिकारियों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया जिला प्रशासन आप सभी के साथ है लेकिन किसान अपनी दिल्ली सहित लंबित समस्याओं के समाधान के लिए अड़े रहे अंत में किसानों ने धरना को अनवरत जारी रखने का ऐलान किया साथी प्रशासन की तरफ से उप जिलाधिकारी सदर एटा ने लंबित मांग पत्रों को सूचीबद्ध कर अति शीघ्र का समाधान कराने का आश्वासन दिया
साथ ही उक्त धरने में तय किया गया किस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी के नेतृत्व में कल दिनांक दिसंबर 12 दिसंबर 2020 को दोपहर 12:00 बजे अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक सरदार वीएम सिंह जी से गाजीपुर बॉर्डर मिलने जाएगा और वहीं पर आंदोलन की अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी तथा एटा कचहरी पर चल रहे धरने को अनवरत रूप से जारी रखा जाएगा
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, डा0 राजपाल वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, शिवम यादव युवा मंडल अध्यक्ष, राहुल यादव मंडल उपाध्यक्ष युवा, कामरेड ज्ञान सिंह बघेल एडवोकेट, अबधेश कुमार, हाकिम सिंह, द्वारिका प्रसाद वर्मा महात्मा जी, नीरज यादव, बाबूराम वर्मा जी, दोजीराम कुशवाहा, संजय वर्मा, प्रेमपाल सिंह, यादराम सिंह, आबिद अली, रवीना, समीना, खालिदा बेगम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।