
एटा-गौ-वध अधिनियम के मामले में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस तथा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सकीट पुलिस द्वारा गौ-वध अधिनियम में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को अवैध शराब की बिक्री करते हुए एक अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की
घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.12.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना सकीट पर पंजीकृत मुअसं- 116/2020 धारा 3/5/8 गौ-वध अधिनियम में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त पप्पू पुत्र करीम को ग्राम नगला गंगी में उसके घर के सामने बने चबूतरे के पास से अवैध रुप से शराब की बिक्री करते हुए समय करीब 08.40 बजे एक अवैध तमंचा तथा 16 पव्वा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट पर मु0अ0सं0- 220/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0- 221/2020 धारा 60 एक्सा. एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- पप्पू पुत्र करीम निवासी नगला गंगी थाना सकीट एटा।
बरामदगी
1- एक अवैध तमंचा 315 बोर
2- 16 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद।