काली कार में करीब 50लाख कीमत की 4किलो अफीम के साथ दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

…….काली कार में करीब 50लाख कीमत की 4किलो अफीम के साथ दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।
शहजहाँपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में कटरा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। कटरा पुलिस ने करीब 50 लाख कीमत की 4किलो अफीम के साथ 02 मादक पदार्थ तस्करो को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा पुलिस टीम के साथ कानून व्यवस्था बनाये रखने व रोकथाम जुर्म जरायम , तलाश वांछित अपराधी मे भ्रमणशील थे। उसी दौरान उनको मुखबिर से सूचना मिली की सिउरा रोड काली से 50 मीटर आगे स्विफ्ट वीडीआई कारमें सवार 2 अभियुक्त अफीम के साथ खड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दो अभियुक्त गुरलाल सिंह पुत्र गुलजार निवासी ग्राम मंडी मेगा थाना खंडवा जिला तरणताल पंजाब मुबारिक पुत्र जमील निवासी ग्राम शिवपुरी थाना फतेहगंज पूर्वी जिला बरेली को गिरफ्तार किया जिनके पास से दो 2 किलो अफीम बरामद हुई दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया दोनों मादक पदार्थ तस्कर बड़ी खेप को आसपास खपाने की तैयारी में थे। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर उनके स्रोतों की जांच कर अन्य लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान एसएसआई संदेश सिंह यादव हेड मोहर्रिर जितेंद्र कुमार कांस्टेबल निर्मल सिंह कांस्टेबल प्रभात कुमार कॉन्स्टेबल गौरव तोमर कॉन्स्टेबल अनुज प्रताप शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks