एडीजी व आईजी ने दिलाई मानवाधिकार की शपथ

*एडीजी व आईजी ने दिलाई मानवाधिकार की शपथ* प्रयागराज।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को जोन व आईजी कार्यालय के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मानवाधिकार की शपथ ली।एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश आज जोन कार्यालय में नियुक्त समस्तअधिकारियों और कर्मचारियों को मानवाधिकारों के पालन की शपथ दिलाई। साथ ही किसी भी अवस्था में मानवाधिकारों का उलंघन न करने बिना पक्षपात के सभी का आत्मसम्मान व उनकी सुरक्षा हेतु सदैव कर्तव्य बद्धय रहने का शपथ दिलाई।इसीक्रम में परीक्षेत्रीय कार्यालय पर मानवाधिकार के दिवस के अवसर पर आईजी प्रयागराज के पी.सिंह ने दिवस के महत्ता बताते हुए कार्यालय के सभी पुलिस कर्मियो को भारतीय संविधान एवं विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय अनुबंधों द्वारा भारत में लागु समस्त मानवाधिकारो के संरक्षण के प्रति वफादार रहने,सुरक्षा हेतु अपने कर्तव्यों का पालन करने सभी के आत्मसम्मान का आदर करने अपने शब्दों दस्तावेज एवं विचारों द्वारा प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से किसी भी मानवाधिकार का उलंघन न करने की शपथ दिलाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks