विवेचक पर मुल्जिमानों से साठगांठ का पीड़ित ने लगाया आरोप

विवेचक पर मुल्जिमानों से साठगांठ का पीड़ित ने लगाया आरोप
-पीड़ित ने कहा मुझे न्याय चाहिए,
एटा,
जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हरिसिंहपुर के निवासी पीड़ित सुरेश चंद्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा को प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उनके भतीजे की नरेंद्र आदि ने दिनांक 2 नवंबर 2020 को गोली मार दी थी। जिसमें संदीप नाम का लड़का पीड़ित का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस पर थाना अलीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 0 384/ 2020 धारा 147, 148 ,149, 323, 506 ,307 आईपीसी में दिनांक 2 नवंबर 2020 को मुकदमा नरेंद्र, उदयवीर, रघुवीर, दलवीर, जसवंत, संजू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल संदीप का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज से लेकर जिला अस्पताल एटा तक और एटा से लेकर गंभीर हालत होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में लगभग 15 दिन तक चला, इसके बावजूद पीड़ित पक्ष के लोगों पर क्रॉस एफ 0आई 0आर 0 मुकदमा 386/ 2020 धारा 147 ,148, 323 ,324, 506 में सुरेश चंद्र आदि के नाम पंजीकृत हुआ है।पीड़ितसुरेश चंद्र का यह भी कहना है कि विवेचक मिले हुए हैं। और पीड़ित का मुकदमा खत्म करने पर लगे हुए हैं ।ठीक जांच नहीं कर रहे हैं। इसलिए विवेचक पर कोई न्याय की उम्मीद नहीं है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि मुझे आप पर भरोसा है विवेचक पर नही, मुझे आप ही न्याय दिला सकते है। किसी अन्य व्यक्ति से भी मुकदमे की जांच करा सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks