लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद ने लिया ₹10 करोड़ का कर्ज, कीमती चीजों को भी रख दिया गिरवी

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल से लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं. लोगों के मन में ये सवाल कई बार आए कि आखिर सोनू लोगों की मदद कैसे कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने, उनके खाने-पीने की व्यवस्था, लोगों के रहने के लिए घर बनवाने, लोगों के इलाज के लिए सोनू सूद ने अपनी कीमती चीजों को गिरवी रख दिया है.
सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अपनी 8 प्रॉपर्टी गिरवी रखी है. इससे उन्होंने 10 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए.