
एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर दिल्ली में चल रही किसान आंदोलन सहित संगठन की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अनिश्चितकालीन किसान महापंचायत होगी संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है अपनी अपनी क्षमताओं के अनुसार अधिक से अधिक संख्या में क्रांतिकारी साथियों के साथ लाठी एवं कंबल लेकर समय से पहुंचे दिन रात लगातार चलने वाले आंदोलन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाए तथा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि जो भी क्रांतिकारी साथी दिल्ली में चल रहे आंदोलन मैं शरीक हैं उनको छोड़कर सभी साथियों को अवगत कराया जाता है कि उपरोक्त आंदोलन में सहयोग नहीं करेंगे या निष्क्रिय रहेंगे उन्हें संगठन की तरफ से निष्क्रिय सूची में डालते हुए पद मुक्त समझा जाएगा।
सभी साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक शेयर कर इस संदेश को प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तक पहुंचाने में सहयोग करें धन्यवाद