
*#Lucknow….* *यूपी में मिला जुला रहा बंद का असर* *विपक्षी नेताओं को किया गया नजरबंद, सड़कों पर उतरे किसान* कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आह्वान पर किए गए भारत बंद का उत्तर प्रदेश में मिला-जुला असर देखने को मिला। प्रदेश के शहरों में बाजार खुले। हालांकि, व्यापारियों ने किसानों की मांगों का खुलकर समर्थन किया और कहा कि सरकार को किसानों की बातें सुननी चाहिए। वहीं, यूपी में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।